एक महीने पहले करीब 20 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर आज 80 रुपये के पार पहुंच गया है। कहीं-कहीं तो यह शतक भी लगा रहा है। अभी राजधानी दिल्ली में कुछ दिन पहले गली मोहल्लों में ठेलों पर सब्जी बेचने वाले चिल्ला-चिल्लाकर टमाटर 10 से 15 रुपये किलो बेच रहे थे, अब 80-100 रुपये किलो दाम होने पर उनकी आवाज भी दब गई है। अब आलू 30 को पार कर चुका है।
उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक 16 जुलाई को को आलू 20 से 50 रुपये किलो बिक रहा है तो वहीं टमाटर 30 रुपये से 80 रुपये। जबकि खुदरा बाजारों की बात करें तक गुरुग्राम, गंगटोक, सिलीगुड़ी और रायपुर में टमाटर 70-90 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। वहीं गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, गोरखपुर, कोटा में 80 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट से बिक रहा है।
देश के अलग-अलग शहरों में आज इस भाव पर बिक रहे टमाटर और आलू
केंद्र | आलू | टमाटर |
बालासोर | 28 | 80 |
पंचकुला | 30 | 70 |
राउरकेला | 28 | 70 |
दुर्ग | 30 | 65 |
सिलिगुड़ी | 20 | 60 |
पुरुलिया | 26 | 60 |
गुड़गांव | 25 | 50 |
शिमला | 36 | 50 |
बिलासपुर | 30 | 50 |
जगदलपुर | 25 | 50 |
रीवा | 25 | 50 |
सागर | 25 | 50 |
खडगपुर | 26 | 50 |
धर्मशाला | 30 | 45 |
अंबिकापुर | 30 | 45 |
अहमदाबाद | 24 | 45 |
मंडी | 25 | 42 |
हिसार | 25 | 40 |
सोलन | 30 | 40 |
बेरहामपुर | 30 | 40 |
रामपुरहाट | 20 | 30 |
अधिकतम मूल्य | 50 | 80 |
न्यूनतम मूल्य | 20 | 30 |
मॉडल मूल्य | 30 | 50 |
स्रोत:- राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग
नोट:- .विभिन्न केन्द्रों पर किसी वस्तु की कीमतों में अंतर आंशिक रूप से उसकी किस्म में अंतर होने के कारण है।
जहां टमाटर भारी मात्रा में पैदा होता है वहां भी औसत कीमत 40 रुपये ऊपर है। हैदराबाद में 37 रुपये प्रति किग्रा है तो चेन्नई में 40 रुपये और बेंगलुरु में 46 रुपये किलो पर पहुंच गया है टमाटर का रेट। दरअसल इस महंगाई के पीछे बारिश खलनायक बन रही है। मानसून सीजन में हो रही भारी बारिश से फसल खराब हो रही है। हरियाणा और हिमाचल में टमाटर की फसल खराब हुई है।लॉकडाउन और डीजल की बढ़ती कीमतों ने कोढ़ में खाज का काम किया है।