बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी की आज जयंती है। गूगल ने डूडल बनाकर उनको याद किया है। बता दें कि अमरीश पुरी भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक थे। अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पंजाब राज्य के जालंधर में हुआ था। 1967 में उनकी पहली मराठी फिल्म ‘शंततु! कोर्ट चालू आहे’ आई थी।
बॉलीवुड में उन्होंने 1971 में ‘रेशमा और शेरा’ से डेब्यू किया था।
दर्शकों को अमरीश पुरी का निगेटिव किरदार भी बहुत भाता था। मिस्टर इंडिया, शहंशाह, करण-अर्जुन, कोयला, दिलजले, विश्वात्मा, राम-लखन, तहलका, गदर, नायक, दामिनी जैसी फिल्मों में वह निगेटिव किरदार में थे, लेकिन इन फिल्मों को सुपरहिट बनाने में अमरीश पुरी का बड़ा योगदान रहा था।