Latest News

The News Complete in Website

पथराव मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी हिरासत में

1 min read

गाजीपुर। गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में 15 अप्रैल को किशोरी की मौत के बाद सपा के प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच हुए पथराव के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा, एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। अब तक पुलिस 16 आरोपियों को पकड़ चुकी है। रविवार को भी गांव में पुलिस मुस्तैद रही। वहीं, पुलिस अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि 15 अप्रैल को जमानिया-धरम्मरपुर गंगा पुल के पास किशोरी निशा विश्वकर्मा की चप्पल, मोबाइल और गमछा मिला था। पिता सियाराम विश्वकर्मा ने बेटी की गंगा कूदकर जान देने की सूचना दी थी। इसके बाद किशोरी का शव गंगा में मिला था। पिता की तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस एक आरोपी हरिओम पांडेय को जेल भेज चुकी है। इसी मामले में 22 अप्रैल को किशोरी के परिजनों से मिलने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव आया था। बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। घटना में करंडा थानाध्यक्ष, शहर कोतवाल सहित कई लोग घायल हो गए थे। गांव में तनाव और डर का माहौल बन गया था।

सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सपा के सदर विधायक जै किशन साहू व सपा के जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव समेत 46 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पथराव के मामले में अब तक 16 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। कटरिया गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है। -शेखर सेंगर, सीओ सिटी

10 गांवों में पुलिस दे रही दबिश

23 अप्रैल को पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 25 अप्रैल की रात पुलिस ने धरम्मरपुर निवासी मंतोष यादव उर्फ मोनू, बजरंगी यादव, सुनील यादव तथा कटरिया निवासी अमित कुमार और आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पथराव में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गांवों में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कटरिया, करंडा समेत आसपास के करीब 10 गांवों में लगातार दबिश दे रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *