Latest News

The News Complete in Website

ससुराल में फौजी ने पत्नी पर पिस्टल से बरसाईं गोलियां, हुई मौत, साली की हालत गंभीर, पुलिस ने लिया हिरासत में

1 min read

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में सैन्यकर्मी ने ससुराल में वीडियो कॉल करने के बाद दरवाजा खुलवाया और पिस्टल से तीन गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। बचाने आई साली भी गोली लगने से घायल हो गई। आरोपी ने रविवार रात वारदात को अंजाम दिया। पुलिस विदा कराने को लेकर विवाद बता रही है। वहीं, परिजनों ने दहेज में कार नहीं मिलने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सैन्यकर्मी को हिरासत में लिया है।

फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज क्षेत्र के गांव रानीगौरपुर निवासी अरविंद यादव की पत्नी मंजू यादव (35 वर्ष) आठ दिन पहले अपने मायके कलान के छिदकुरी गांव आई थी। जम्मू-कश्मीर में सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत अरविंद रविवार की रात आठ बजे अवकाश पर घर आया था। घर में पत्नी को नहीं पाकर कार से रात दस बजे ससुराल आ धमका।

अरविंद ने अपनी पत्नी मंजू यादव को वीडियो कॉल करने के बाद दरवाजा खोलने के लिए कहा। पत्नी के दरवाजा खोलते ही अरविंद ने पिस्टल से फायर कर दिया। दो गोलियां उसके पेट और एक हाथ में लगी। बीच में आई 16 वर्षीय साली संगीता सीने में गोली लगने से घायल हो गई।

रात में परिजन दोनों को सीएचसी लेकर गए। यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि अरविंद दहेज में कार मांग रहा था। इसे लेकर कई बार पूर्व में विवाद हो चुका है। पुलिस ने आरोपी अरविंद यादव को हिरासत में ले लिया है।

एसपी देहात मनोज अवस्था ने बताया कि अरविंद अपनी पत्नी को विदा कराने आया था। इसी को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *