Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : लापरवाही! आपरेशन के बाद कूल्हे में ही छोड़ दिया टूल किट

1 min read

डॉक्टर पर हड्डी भी तोड़ने का लगाया आरोप; खतरे में किशोरी की जान
आजमगढ़। मऊ जिले के मधुबन थाना के सीधा अहिलासपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पीजीआई के डाक्टरों पर पुत्री के कूल्हे का लापरवाही पूर्वक आॅपरेशन करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिले के सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उक्त डाक्टरों ने पुत्री के कूल्हे के आॅपरेशन के दौरान अंदर टूल किट छोड़ने के साथ कूल्हे की हड्डी भी तोड़ दी है। पीड़ित ने सीएमओ आजमगढ़ से पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। पीड़ित राजेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व. रामनरायन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रूपा गुप्ता का कूल्हे का आॅपरेशन पूर्व में मऊ में हुआ था। आॅपरेशन के बाद उसकी पुत्री का कूल्हा ठीक हो गया। आॅपरेशन के दौरान कूल्हे में लगे स्क्रू को निकलवाने के लिए पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ में आॅथोर्पेडिक्स विभाग में दिखाया तो उन्होंने आॅपरेशन कर स्क्रू निकालने की बात कही।
इस क्रम में 28 जनवरी को पुत्री को आॅपरेशन के लिए भर्ती कर लिया। बाद में एक जनवरी, 2025 को डॉक्टरों ने उसकी पुत्री के कूल्हे का स्क्रू निकालने के लिए आॅपरेशन किया। स्क्रू निकालने के दौरान डाक्टरों ने लापरवाही बरती और पुत्री के कूल्हे की हड्डी को तोड़ दिया। साथ ही कूल्हे में आॅपरेशन टूल किट छोड़ दिया गया। टांका लगाकर सात जनवरी 2025 को डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज होने के बाद से ही उसकी पुत्री अपने पैर पर खड़ी नहीं हो पा रही थी। जिस पर उसे कई बार पीजीआई के उक्त डॉक्टरों को दिखाया में आॅपरेशन में की गई लापरवाही को छिपाते हुए ठीक होने का आश्वासन देते रहे। लेकिन पुत्री की हालत खराब होती गई, इस पर पुत्री को लछिरामपुर स्थित एक चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने एक्स-रे कराया। एक्सरे देखने के बाद उन्होंने बताया कि मेरी बेटी के आॅपरेशन में लापरवाही की गई है। कुछ टूल कीट इसके कूल्हे में फंसा है, साथ ही कूल्हे की हड्डी भी आॅपरेशन के दौरान जबरदस्ती के कारण फिर से टूट गई है, जिसके कारण उसे असहाय पीड़ा हो रही है और वह खड़ी भी नहीं हो पा रही है। इस मामले में पीड़ित पिता राजेश कुमार गुप्ता ने मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना-पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *