Latest News

The News Complete in Website

देश में गृहयुद्ध की मांग करने वाले के साथ केजरीवाल और संजय सिंह की फोटोज, फूटा लोगों का गुस्सा

1 min read

एक तरफ पड़ोसी देश बांग्लादेश में सरकार विरोध में शुरू हुई हिंसा लगातार जारी है, जिसमें निर्दोष और बेगुनाह लोगों का खून बहाया जा रहा है, दूसरी तरफ भारत के कई विपक्षी नेता भी सरकार विरोध के नाम पर हमारे यहां भी वैसा ही कुछ होने की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो इससे भी आगे बढ़ते हुए देश में गृहयुद्ध की जरूरत बताने लगे हैं। इसी तरह की बात कहते हुए एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कमेंट किया और गृहयुद्ध की बात कहते हुए इशारों-इशारों में RSS कार्यकर्ताओं के सफाए की बात कही।

खास बात यह है कि जिस शख्स ने यह कमेंट किया सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह के साथ उपलब्ध हैं। जिसके बाद उस शख्स के साथ ही इन दोनों नेताओं के खिलाफ भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, एक तरफ यूजर्स जहां उस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल और संजय सिंह से उनका पक्ष भी पूछ रहे हैं।

देश में गृहयुद्ध की मांग करने वाले इस शख्स का नाम नदीम राम अली बताया जा रहा है और लोगों का कहना है कि यह शख्स आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इस शख्स ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘देश में गृहयुद्ध होना चाहिए, इसकी बहुत जरूरत है, नागपुरी संतरों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए, आर-पार की लड़ाई में प्रधानसेवक देश छोड़कर भाग जाएगा, पूरा देश संघियों से खार खाया बैठा है।’ हालांकि केजरीवाल और संजय सिंह के साथ इस शख्स की जो तस्वीर है वह कुछ साल पुरानी है, इसके बाद भी लोग गृहयुद्ध की मांग वाले कमेंट पर आम आदमी पार्टी के इन दोनों नेताओं को कठघरें में खड़ा करते हुए निशाना बना रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *