आर्यावर्त बाह्मण महासभा के संस्थापक राष्टीय अध्यक्ष पं प्रदीप शुक्ला जी और राष्ट्रीय महासचिव पं राकेश शुक्ला जी के द्वारा डा गीता शर्मा, सुदंरनगर रायपुर को छत्तीसगढ प्रदेश (महिला प्रकोष्ट)प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गयी है |
ज्ञात हो डा गीता शर्मा ,शिव महापुराण , इशादी नौ उपनिषद , जैसे पौराणिक शाश्वत गर्थों का छत्तीसगढी भाषा मे अनुवाद कर, गोल्डन बुक आफ वल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है|दोनों ग्रथो का प्रकाशन छत्तीसगढी राज भाषा आयोग द्वारा कर शासन द्वारा सम्मानित किया गया है|भाषा के उन्नयन हेतु 22 राज्यों मे अनेकों राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय सेमिनार मे भाग लेकर अनेको राज्य पालों के हाथों सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं|अनेको सामाजिक गतिविधियों मे सकॖिय रही है| आकाशवाणी और दूरदर्शन में भी उनकी बाल कहानियां छत्तीसगढी में प्रसारित हुआ है|
अध्यक्ष पं प्रदीप शुक्ला जी और राष्ट्रीय महासचिव पं राकेश शुक्ला जी के प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ , आदरणीय श्री रमेश शर्मा जी ,प्रदेशाध्यक्ष श्री अम्बरीश शुक्ला प्रति अपना आभार डा गीता शर्मा जी ने प्रकट किया है| |महासभा का मुख्य उद्देश्यसंगठन का जिला स्तर तक विस्तार करना,जिला स्तर के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग करना।प्रदेश स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त करना।संगठन में अनुशासन एवं मर्यादित भाषा के प्रयोग को पोषित करना।-समाज हित के प्रति सजग रहना एवं उत्तम विचारों का आदान प्रदान करना।
प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण समाज की समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक प्रयास करना।जिला अध्यक्ष को ब्लॉक स्तर तक संगठन के विस्तार में सहयोग करना।
आर्यावर्त बाह्मण समाज महासभा देश के अनेकों राज्यों में समाज के उत्थान और संगठन हेतु कार्य कर रही है |