Latest News

The News Complete in Website

हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता बनाकर पीटना भी”, वायरल हो रहा सांसद चंद्रशेखर का बयान

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। इसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं, उसका जूता बनाना भी जानते हैं और समय आने पर उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं। ये बयान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दिया। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने करणी सेना के एक पदाधिकारी के बयान पर पलटवार किया है। बता दें कि करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ने बयान जारी कर कहा था कि हम चंद्रशेखर को बाराबंकी की धरती पर कदम नहीं रखने देंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि हम संघर्ष करने वाले लोग हैं। हम सज्जन लोग हैं। मैं तो संवैधानिक व्यक्ति हूं। हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और समय आने पर उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं। हम सिर्फ संविधान से डरते हैं और संविधान के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे। चंद्रशेखर यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग जिलों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने बाराबंकी में जनसभा को संबोधित किया। जहां पर उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज से छीना गया राजपाट वापस लिया जाएगा और जो लोग आज बहुजनों का रास्ता रोक रहे हैं उनके नाम डायरी में लिखे जा रहे हैं, सत्ता आने पर उनका उचित सम्मान होगा।

शहर के निकट मंजीठा ग्राम पंचायत के पास कांशीराम जयंती और पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जनसभा में 20 हजार से अधिक लोगों को देख गदगद हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि दिल्ली की सत्ता पर बहुजन समाज का पहला प्रधानमंत्री बैठेगा और उसी दिन कांशीराम का सपना पूरा होगा। प्रदेश सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि प्रदेश में कानून का राज है। जबकि उत्तर प्रदेश में एलानिया कत्ल हो रहे हैं। उन्होंने बदायूं में हत्या और संभल में किशोरी के साथ गैंगरेप, बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला में किशोरी के जिंदा जलने समेत कई घटनाओं उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि हर चौराहे पर यमराज खड़े हैं, मगर लेकिन गुंडे भाजपा से जुड़े होते है तो यमराज छुट्टी पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि गारंटी देता हूं कि 20 मार्च 2020 को हमने पार्टी बनाई। मैंने किसी धर्म पर टिप्पणी नहीं की। बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने संभल के सीओ को सत्ताधारी दल के नेताओं की तरह बोलने का आरोप लगाया और कहा कि हाईकोर्ट ने जो टिप्पणी की उसका स्वागत है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *