Latest News

The News Complete in Website

आज़मगढ़ : डीजे विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

1 min read

गाना बजाने को लेकर हुए झगड़े में लाठी-डंडों से की गई मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को घर से दबोचा

आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के सिकन्धोपुर गांव में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी शिवम यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने शिवम को घर जाते समय रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता रामकेश यादव पर भी लाठी-डंडों से सिर पर हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में रौनापार थाने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस ने 18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों वांछित अभियुक्त—प्रदीप यादव, दीपक यादव और आशीष यादव—को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *