Latest News

The News Complete in Website

जौनपुर की सपा सांसद प्रिया सरोज का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, ब्लू टिक भी हटा

1 min read

जौनपुर। जौनपुर जिले के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही उनके अकाउंट से ब्लू टिक भी हटा दिया गया है, जिससे उनके समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी देखने को मिल रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की गई, जिससे सांसद खुद भी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट आम जनता से संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा है, जिसके जरिए वह क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनसंपर्क से जुड़ी जानकारी साझा करती थीं। सांसद प्रिया सरोज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए Meta Platforms से संपर्क किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा और उनका अकाउंट बहाल किया जाएगा। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है और कई यूजर्स ने अकाउंट बहाली की मांग उठाई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *