रिटायर्ड फौजी की ट्रेन से कटकर मौत
1 min readशुक्रवार की सुबह गाजीपुर के सैदपुर नगर के वार्ड संख्या 11 स्थित रहेड्डा मोहल्ले के पास औड़िहार गाजीपुर रेल रूट पर 62 वर्षीय एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय कोतवाली के सिंहपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान सरोज सिंह यादव के रूप में हुई। घटनास्थल के पास से ही पुलिस ने मृतक की साइकिल भी बरामद की है। मृतक के बड़े पुत्र विनय की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, जांच और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार सरोज सिंह यादव साइकिल लेकर शुक्रवार की भोर से ही घर से लापता थे। परिजन उन्हें ढूंढ रहे थे। सुबह लगभग 7 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सैदपुर में ट्रेन से एक व्यक्ति कट गया है। इसके बाद सरोज का बड़ा पुत्र विनय घटनास्थल पर पहुंचा और शव को देखते ही उसके होश उड़ गए। पिता का शव देखकर विनय मौके पर ही रोने लगा। जिसे आसपास के लोगों और मौके पर मौजूद पुलिस ने ढाढस बंधाया।
