Latest News

The News Complete in Website

लखनऊ में लाइब्रेरी में भीषण आग

1 min read

राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक लाइब्रेरी सेंटर में भीषण आग लग गई है। आग से लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों का निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में कुछ ने पहली मंजिल से कूद कर अपनी जान बचाई। कूदने से कई बच्चे घायल हो गए हैं। कई की हालत नाजुक है। एक युवक जान बचाने के लिए आग के बीच से कूदा, लेकिन वह नीचे लोहे की नोकदार ग्रिल पर गिरा, जिससे ग्रिल उसके पेट में घुस गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भेजा। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *