Latest News

The News Complete in Website

पति ले गया जंगल, पहले घोंटा मुस्कान का गला, फिर शराब पीकर किया ये काम; अब मिला कंकाल

1 min read

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गलम पट्टी गांव से 18 फरवरी से लापता डांसर मुस्कान की हत्या उससे निकाह करने वाले प्रधान पति ने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। रविवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों की निशानदेही से उझानी क्षेत्र के नरऊ खेतीहर इलाके से गड्ढे में दफन डांसर का कंकाल बरामद कर किया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में घटनाक्रम का खुलासा कर तीनों आरोपियों को जेल भिजवाया है।

एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि, सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव गाल पट्टी निवासी डांसर मुस्कान (28) मूलत: दातागंज क्षेत्र के गांव हाशिमपुर निवासी स्व. साबिर की बेटी थी। वह नौटंकी में डांस करके अपना जीवन यापन करती थी। इस दौरान मुस्कान और उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी प्रधान पति रिजवान के बीच प्रेमप्रसंग हो गया। पहले से शादीशुदा रिजवान ने चार साल पहले मुस्कान से निकाह कर लिया था। इसके बाद मुस्कान और रिजवान सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला गालमपट्टी में ही रहने थे।

19 फरवरी की रात अचानक मुस्कान लापता हो गई। मामा नूर हसन ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद रिजवान पर मुस्कान का अपहरण व हत्या का आरोप लगाते हुए रिजवान और उसकी ग्राम प्रधान पहली पत्नी जैनब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से रिजवान लापता हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी बीच शनिवार शाम को पुलिस ने मीरासराय क्षेत्र से रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने मुस्कान की हत्या कर शव को रनऊ गांव के पास संपर्क मार्ग के किनारे गड्ढे में दफनाने की बात स्वीकार की। रविवार सुबह सिविल लाइंस पुलिस ने रिजवान व उसके दो साथियों को लेकर उझानी के नरऊ के खेतीहर इलाके में पहुंची। यहां आरोपियों के द्वारा बताए गए स्थान पर जेसीबी से गड्ढा कराया गया। यहां मुस्कान का कंकाल बरामद हो गया। पुलिस ने कंकाल को सीलकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

दूसरी पत्नी मुस्कान की हत्या के बाद हत्यारोपी रिजवान ने खुद को बचाने के लिए जेल जाने का हथकंड़ा अपनाया। वह एक पुराने मामले में कोर्ट से अपनी जमानत रद्द करा ली। इसके बाद वह जेल चला गया। वह करीब 27 दिन जेल में रहा, लेकिन वह अपने गुनाह पर पर्दा डालने में सफल नहीं हो सका। पुलिस ने जेल से बाहर आते ही उसपर शिकंजा कसा तो वह टूट गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *