Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : चन्द्रमा ऋषि आश्रम के विकास को लेकर भेजा गया 3.94 करोड़ का प्रस्ताव 

1 min read

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होंगे कमरे, शौचालय, कैन्टीन और सौन्दर्याकरण कार्य

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि शासनादेश के तहत उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक भूमि पर स्थित 100 वर्ष से अधिक पुराने मंदिरों, मठों, धर्मशालाओं, कुण्डों एवं तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार तथा सत्संग व भजन संध्या स्थलों के निर्माण के लिए निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ के तहसील सदर अंतर्गत राजस्व ग्राम मुजफ्फरपुर (परगना-निजामाबाद) में तमसा एवं सिलनी नदी के तट पर स्थित चन्द्रमा ऋषि आश्रम के विकास हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस आश्रम में भगवान शिव, बजरंग बली एवं अन्य देवी-देवताओं के मंदिर स्थित हैं तथा चन्द्रमा ऋषि की मूर्ति भी स्थापित है। मान्यता है कि चन्द्रमा ऋषि की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव यहां प्रकट हुए थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास, मौनी अमावस्या, कार्तिक पूर्णिमा एवं रामनवमी के अवसर पर यहां भव्य मेला लगता है, जिसमें पूर्वांचल सहित देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड-2 लोक निर्माण विभाग आजमगढ़ द्वारा आगणन तैयार कराया गया है। उन्होंने बताया कि चन्द्रमा ऋषि आश्रम में दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु शौचालय सहित कमरों का निर्माण, पोखरे का सौन्दर्याकरण, कैन्टीन का निर्माण एवं अन्य साइट डेवलपमेंट कार्यों के लिए कुल 3.94 करोड़ रुपये का प्रस्ताव निदेशक, धर्मार्थ कार्य विभाग, उत्तर प्रदेश को प्रेषित किया गया है।

इलाज के दौरान सिपाही की मौत।

स्वतंत्र चेतना आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के बेनूपुर गांव निवासी सिपाही की रविवार की सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई।

बेनूपुर निवासी 33 वर्षीय अभिलाष सिंह उर्फ बंटी अपने पिता उदयराज के पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद पर निधन होने के बाद मृतक आश्रित पर सिपाही के पद पर बलिया पुलिस लाइन में तैनात थे। कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे तो बलिया में ही दवा-इलाज करवा रहे थे। आराम न होने पर छह फरवरी को छुट्टी लेकर घर आए, और खरिहानी स्थित एक निजी अस्पताल में स्वजन ने भर्ती किया। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई, अभिलाष की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो बहनों में अकेला था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *