तमिलनाडु में विजय सरकार गिराने की साजिश
1 min readतमिलनाडु में एक्टर विजय की सरकार गिराने के लिए टीवीके के विधायकों को 35 करोड़ करोड़ की रिश्वत देने की पेशकश का मामला सामने आया है। राज्य के खुफिया विभाग ने दावा किया है कि उसने राज्य सरकार को अस्थिर करने की कथित साजिश को नाकाम कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस साजिश में कथित तौर पर टीवीके के 15 विधायकों के एक साथ इस्तीफे की साजिश रचकर सरकार को गिराने की योजना शामिल थी। इस मामले में टीवीके के ऊथंगुरै से विधायक डॉ. एन इलैयाराजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें स्पीकर के खिलाफ आने वाले अविश्वास प्रस्ताव में वोट देने के बदले ₹35 करोड़ की रिश्वत का ऑफर दिया गया था। विधायक की शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की और चेन्नई की एक कंसल्टेंसी फर्म के तीन कर्मचारियों (तिरुनावुक्करासु, नरेष और त्यागराजन) को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान इन तीनों के DMK विधायक सेंथिल बालाजी से संबंध होने की जानकारी मिली है।
