Latest News

The News Complete in Website

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप

1 min read

आजमगढ़ जनपद के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव में आबादी की भूमि को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट करने, टिनशेड, मंडई और बाउंड्री तोड़ने तथा मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। कलंदरपुर निवासी सुरेश मौर्य पुत्र स्वर्गीय रामप्यारे मौर्य ने गम्भीरपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी आबादी की पुरानी भूमि, आराजी संख्या-312, बंदोबस्त एवं हस्तलिखित खतौनी में दर्ज है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर खतौनी में हुई त्रुटि के संशोधन का मामला उपजिलाधिकारी मेहनगर की अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष विवादित भूमि को अपनी बताते हुए उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित के अनुसार, 24 जून 2026 की सुबह करीब चार बजे कई लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और पशुओं की नाद तथा खूंटा उखाड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि इस दौरान मोबाइल फोन तोड़ दिया गया, जबकि टिनशेड, मंडई और बाउंड्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *