Latest News

The News Complete in Website

स्मार्ट मीटर के लिए वसूली रकम आज से वापस होगी

1 min read

पावर कॉरपोरेशन ने 31 दिसंबर 2025 को कॉस्ट डाटा बुक की मंजूरी के पहले तक हर सिंगल फेज मीटर के 6016 रुपये जबकि थ्री फेज मीटर के 11,341 रुपये वसूले थे। कॉस्ट डेटा बुक में नियामक आयोग ने सिंगल फेज मीटर के दाम 2800 रुपये और थ्री फेज मीटर के दाम 4100 रुपये तय कर दिए थे। उपभोक्ता परिषद के मुताबिक पावर कॉरपोरेशन को कुल मिलाकर तकरीबन 150 करोड़ रुपये वापस करने होंगे। बीते साल 10 सितंबर से पावर कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटर के साथ नए कनेक्शन प्रीपेड मोड में देना अनिवार्य कर दिया था। तब तक स्मार्ट मीटर के दाम नियामक आयोग से तय नहीं थे। 31 दिसंबर 2025 को नियामक आयोग ने नया कनेक्शन लेने की दरें तय कीं तो उसमें मीटर के बाद भी तय कर दिए। साथ ही आयोग ने पावर कॉरपोरेशन को आदेश दिए थे कि वह उपभोक्ताओं से ली गई ज्यादा रकम को उन्हें वापस करे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *