उत्तर प्रदेश में 16 पीपीएस अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त
1 min readउत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के 16 वरिष्ठ अधिकारी आज, 31 जुलाई 2026 को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लंबे समय तक विभिन्न जनपदों एवं महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के बाद ये अधिकारी आज औपचारिक रूप से सेवा से विदा लेंगे। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में सतीश चंद्र पांडे, जगबीर सिंह चौहान, गवेन्द्र पाल गौतम, रमेश कुमार तिवारी, रंजीत यादव, शीतला प्रसाद पांडे, कमलेश कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, उमेश चंद्र भट्ट, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, भगवान दास, प्रदीप कुमार पालीवाल, रविंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, देवेंद्र नाथ उपाध्यक्ष तथा विनय कुमार शामिल हैं। प्रदेश पुलिस विभाग में इन अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन तथा जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
