Latest News

The News Complete in Website

रायबरेली: राहुल और दिनेश सिंह में दिखी तल्खी, आपस में नहीं हुई बात, बहन प्रियंका पर टिप्पणी करने की दिखी टीस

1 min read

रायबरेली। बहन प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के बाद सांसद राहुल गांधी और प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का मंगलवार को पहली बार आमना-सामना हुआ। दोनों नेताओं की आंखें तो मिली, लेकिन उनके दिल मिलते नहीं दिखे। न ही इस दौरान उनमें कोई गर्मजोशी दिखी। दिशा की बैठक के दौरान राहुल और दिनेश की कुर्सियां आसपास थी। राहुल गंभीर मुद्रा ही रहे। सीधे तौर पर उन्होंने दिनेश से कोई बात नहीं की। इतना जरूर रहा कि बैठक के दौरान जो भी सवाल हुए, उसका जवाब राहुल ने दिया।

एक वक्त था कि प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह गांधी परिवार के सबसे अहम करीबी माने जाते थे। वर्ष 2019 में दिनेश ने कांग्रेस को झटका देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ज्वाइन करने के बाद दिनेश को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। तब से गांधी परिवार और दिनेश के बीच की दिलों की जो दूरियां हुई, वह आज तक कम नहीं हो पाई हैं। समय-समय पर दिनेश को गांधी परिवार पर हमलावर होते रहते हैं। अक्तूबर माह में वायनाड से चुनाव लड़ने पर दिनेश ने प्रियंका गांधी पर टिप्पणी की तो यह टकराव फिर सामने आ गया। कांग्रेसियों की तरफ से इसको लेकर काफी विरोध प्रदर्शन भी हुआ। दिशा की बैठक में राहुल के भाग लेने पर सबकी निगाहें, इसी बात पर थी कि दिनेश से उनकी क्या बातचीत हो गई। क्या पहले जैसी गर्मजोशी दिखेगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *