Latest News

The News Complete in Website

मेरी दुनिया ही खत्म हो गई’: इकलौते बेटे की लाश देख चीख पड़ी मां, पत्नी बोली- करंट लगा था; हुई थी लव मैरिज

1 min read

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पटिया निवासी दीपक तिवारी (24) की संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई। इसके बाद उसकी मां सावित्री देवी उर्फ शोभा दीपक की पत्नी वर्षा तिवारी पर बेटे को जहर देकर मारने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगी।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक दीपक तिवारी की मां व अन्य लोगों को पुलिस फोर्स समझ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कोशिश किया लेकिन वह लोग मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद देर शाम को मृतक के ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर बातचीत होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मृतक की पत्नी वर्षा तिवारी और मायके वालों का कहना था कि मृतक को बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट लग गया था। मौके पर पहुंचे एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मृतक अपने मां का इकलौती संतान था उसके पिता की विगत 15 साल पहले मौत हो चुकी है।

दो साल पहले गया बिहार की रहने वाली वर्षा तिवारी के साथ लव मैरिज शादी किया था। इसके बाद उसकी मां से नहीं पटने के कारण वह पत्नी के साथ बगल के मकान में रहने लगा। मां बगल में ब्यूटी पार्लर चलाती थी, लेकिन शादी होने के बाद ब्यूटी पार्लर बंदकर दी। मृतक का 10 महीने का एक बेटा है।

मृतक की मां शोभा देवी ने बताया कि दोपहर में उसकी पत्नी वर्षा ने शोर मचाई कि वह घर में जमीन पर गिरकर छटपटा रहे हैं। इसके बाद मृतक के चाचा राजेंद्र ने उसे संकट मोचन स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृतक को घोषित कर दिया। इसके बाद उसके चाचा ने उसके मां सहित पूरे परिजनों से मामले की जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी ने बताया है कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का कारण स्पष्ट पता चल पाएगा। मृतक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

पिछले तीन महीने से उसका काम छूट गया था। उसका उसकी मां का खर्च इस समय घर के मिलने वाले किराए से चल रहा था। मां शोभा देवी ने बताया कि उसका तो पूरा संसार ही खत्म हो गया। दीपक उनका इकलौता बेटा था। वह शादी जबरी किया था। दीपक और वर्षा में भी नहीं पट रहा था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *