ट्रेन हादसे में ग्राम पंचायत अधिकारी अंगद राम का निधन, भांवरकोल ब्लॉक में शोक सभा आयोजित
1 min read
भांवरकोल/गाजीपुर। जखनिया के ग्राम पंचायत अधिकारी अंगद राम (52) का सोमवार को एक असामयिक ट्रेन दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद घटना पर विकासखंड भांवरकोल में खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय मिश्रा की उपस्थिति में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
सचिव सूर्यभान राय ने बताया कि अंगद राम वर्तमान में जखनिया विकासखंड में कार्यरत थे और सारनाथ में निवास करते थे। ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अंगद राम अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। वे अत्यंत विनम्र, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके आकस्मिक निधन से सचिव संवर्ग एवं परिचितों में शोक की लहर है।
इस अवसर पर अजीत गौतम, राजकुमार यादव, रवि प्रकाश यादव, शशिकांत, बृजेश, महताब आलम, नीतू सिंह, पंकज त्रिपाठी, देवांग सिंह, पंकज सिसोदिया, शिवाजी पटेल, लेखाकार प्रमोद बाबू, अश्विनी भास्कर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
