Latest News

The News Complete in Website

बाबू बालेश्वर लाल की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

1 min read

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39 वीं पुण्यतिथि आजमगढ़ जिला मुख्यालय  पर मनाई गई। इस अवसर पर पत्रकारों ने स्व 0 बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व प्रकाश डाला। ग्रामीण क्षेत्र में  पत्रकारिता कर रहे  पत्रकार कहकशा     परवीन  अशोक विश्वकर्मा  शमीम अहमद मनोज सिंह  पंकज पांडेय अबुल कैश  सतेन्द्र सिंह  आशुतोष मिश्रा  राम सिंह यादव  सहित दर्जनों को  मुख्य अतिथि द्वारा  बाबू बालेश्वर लाल जी सम्मान पत्र 2026 से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्व विद्यालय पत्रकारिता विभाग के  प्रोफेसर डाक्टर विजय प्रकाश उपाध्याय रहें। उन्होंने ने कहा कि आज के परिवेश में ग्रामीण पत्रकारिता बहुत ही दुरुह कार्य है। ऐसे में आप लोग राग द्वेष बैर भाव से ऊपर उठकर निष्पक्षता के साथ समाज और देश के हित में अपनी लेखनी चलाएं। उन्होंने ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाना ही बाबू बालेश्वर लाल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि आजमगढ़ मण्डल प्रभारी  व संगठन  के प्रदेशीय आय व्यय निरीक्षक हौसिला प्रसाद त्रिपाठी ने संगठन के उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि बाबू बालेश्वर लाल ने हम  ग्रामीण पत्रकारों को एक नई पहचान दिया है। इनके इस उपकार को भुलाया नहीं जा सकता है।मण्डल अध्यक्ष वीर भद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकार हित सर्वोपरि है। उनके हितों की लड़ाई लड़ी जायेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला बृजभूषण उपाध्याय व संचालन कृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया।  इस आयोजित कार्यक्रम में  एसोसिएशन के   आशीत कुमार श्रीवास्तव] चंद्रिका प्रताप यादव] सत्येन्द्र सिंह] आशुतोष मिश्र] पौरुष पाण्डेय] शुभम् गुप्ता] संतोष कुमार यादव] अजय कुमार राय] अजय कुमार सिंह] अरविंद पाण्डेय] पंकज पांडेय] गुलाब चन्द्र शर्मा] अखिलेश चौबे]  संजीव कुमार सिंह] राम सिंह यादव] शशिकांत पाण्डेय] देवेन्द्र मिश्र] राजेश सिंह] रवींद्र मिश्र] शमशाद अहमद सहित सभी  तहसीलों के अध्यक्ष और पत्रकार मौजूद रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *