वॉट्सएप-फेसबुक-इंस्टाग्राम के प्लस वर्जन आएंगे, इसके पैसे लगेंगे
1 min readसोशल मीडिया कंपनी मेटा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके तहत एप्स के “प्लस” वर्जन रोल आउट किए जा रहे हैं। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को स्पेशल टूल्स और कस्टमाइजेशन के विकल्प मिलेंगे।यह कदम मेटा की विज्ञापन के अलावा कमाई के नए जरिए बनाने की रणनीति का हिस्सा है। नए प्लस प्लान कंपनी के मौजूदा ‘मेटा वेरिफाइड’ प्लान की जगह नहीं लेंगे। मेटा ने अभी इन नए ‘प्लस’ सब्सक्रिप्शन प्लान्स को वैश्विक स्तर पर रोलआउट करने की घोषणा की है, लेकिन कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया है। चूंकि भारत मेटा के लिए दुनिया का सबसे बड़ा यूजर बेस वाला मार्केट है, इसलिए कंपनी आमतौर पर यहां किसी भी बड़े फीचर को फेज्ड मैनर रोलआउट करती है।
इंस्टाग्राम प्लस:$3.99 (करीब 380 रुपए) प्रति महीना.
फेसबुक प्लस:$3.99 (करीब 380 रुपए) प्रति महीना.
वॉट्सएप प्लस:$2.99 (करीब 280 रुपए) प्रति महीना
