जेफ बेजोस की कंपनी का रॉकेट लॉन्चपैड पर ब्लास्ट
1 min readअमेजन के मालिक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू ग्लेन रॉकेट में टेस्ट के दौरान लॉन्च पैड पर ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद रॉकेट आग के बड़े गोले में तब्दील हो गया। ब्लू ओरिजिन ने बताया कि फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में गुरुवार रात करीब 9:00 बजे हॉटफायर टेस्ट किया जा रहा था। इसी टेस्ट के दौरान रॉकेट में गड़बड़ी आ गई और यह हादसा हो गया। यह टेस्ट आने वाले दिनों में होने वाले एक लॉन्चिंग की तैयारी के सिलसिले में किया जा रहा था। हॉट फायर टेस्ट किसी रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने से पहले उसके इंजन की क्षमता जांचने की एक बेहद जरूरी प्रक्रिया है। इसमें रॉकेट को लॉन्चपैड पर ही क्लैम्प्स की मदद से जमीन से कसकर बांध दिया जाता है। फिर तय समय के लिए उसके इंजनों को पूरी ताकत से चालू किया जाता है।
