राजस्थान में रेतीला बवंडर
1 min readराजस्थान के 4 जिलों चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर में शनिवार दोपहर रेतीला तूफान आया है। इसके कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। यहां 60-80kmph की रफ्तार से आंधी चली है। दरअसल, पाकिस्तान से उठे तूफान का असर राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों पर हुआ है।
तूफान के कारण दिन में लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ गई। इसके कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें लोग भागकर घरों में जाते दिखे और घरों को बंद कर लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसा रेतीला तूफान पहले कभी नहीं देखा। उदयपुर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह बारिश हुई। बॉर्डर वाले जिले श्रीगंगानगर में सुबह करीब 11 बजे आई आंधी के कारण शहर में धूल छा गई। कई जगह रेत का बवंडर जैसा सीन नजर आया। ऐसा ही नजारा चूरू और बीकानेर में भी दिखा।
