Latest News

The News Complete in Website

कर्नाटक के 24वें CM होंगे डीके शिवकुमार

1 min read

कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के लिए डीके शिवकुमार का नाम फाइनल हो गया है। बेंगलुरु में शनिवार शाम को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक सीएम सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सूत्रों के मुताबिक CM के साथ-साथ कैबिनेट भी बदलेगी। मौजूदा कैबिनेट से 10 मंत्री हटाए जा सकते हैं। शिवकुमार कैबिनेट में सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे भी शामिल होंगे। KPCC के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर के मुताबिक 3 जून को नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में होगा। 4 डिप्टी CM भी बनाए जा सकते हैं। CM सिद्धारमैया ने 28 मई को इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के एक दिन बाद ही सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *