Latest News

The News Complete in Website

JEE एडवांस में बिहार के शुभम टॉपर

1 min read

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी JEE-एडवांस का रिजल्ट रविवार देर रात जारी हुआ। इसमें बिहार के शुभम कुमार टॉपर रहे। दूसरे नंबर पर दिल्ली के कबीर छिल्लर और तीसरे नंबर पर झुंझनूं (राजस्थान) के जतिन चाहर रहे। टॉप-10 में रहे 6 स्टूडेंट्स ने राजस्थान के कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई की। एजुकेशन एक्सपर्ट के मुताबिक परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स में 31.65% पास हुए। JEE एडवांस में 1 लाख 79 हजार 694 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 56 हजार 880 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की। इस साल परीक्षा का कटऑफ बढ़कर 92 हो गया है। 2025 की तुलना में कटऑफ में 18 अंक का इजाफा हुआ। वहीं, सब्जेक्ट वाइज कटऑफ में जनरल कैटेगरी में 8 अंक बढ़े हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *