आजमगढ़ में UP ATS की छापेमारी
1 min readआजमगढ़: यूपी एटीएस ने आजमगढ़ में छापेमारी करते हुए भारत के खिलाफ आतंक फैलाने वाले मोहम्मद शेख को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को सूचना प्राप्त हो रही थी कि पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने व भारत की सम्प्रभुता, एकता एवं अखण्डता को खतरे में डालने के लिये ISI व आतंकवादी संगठनों से मिलकर शहजाद भट्टी नाम के पाकिस्तानी गैंगस्टर के आतंकी नेटवर्क का सहयोग लेकर भारत के युवकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जोड़कर उनको पैसे का लालच देकर व उनके धार्मिक भावनाओं को भड़काकर स्लीपर सेल के रूप में आतंकी गतिविधियाँ करवाने के लिए उन्हें रेडिकलाइज किया जा रहा है, जो भारत में कभी भी कोई गंभीर आतंकवादी घटना घटित कर सकते हैं, जिससे देश की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उक्त षड्यंत्र के तहत इस आतंकी गैंग द्वारा कुछ व्यक्तियों एवं संस्थानों की रेकी करने, उनकी हत्या करने व राजनीतिक पार्टी के कार्यालय को बम से उड़ाने, सुरक्षा एजेंसियों के व्यक्तियों की हत्या करने तथा उनके कार्यालय/मुख्यालय पर हमला करने जैसे विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप के लिए उकसाया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक सर्विलांस व पतारसी सुरागरसी के माध्यम से विकसित किया गया तो एक युवक मो. शेख पुत्र रेहान अहमद निवासी खुदादादपुर, पोस्ट संजरपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ प्रकाश में आया जो शहजाद भट्टी के आतंकी गैंग से उनके पाकिस्तानी, दुबई के मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप के माध्यम से व उनके सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़कर व उनके विचारधारा से पूर्णतया प्रभावित होकर जेहाद की बातें कर रहा था तथा अपने साथियों एवं अन्य लोगों को भी इस आतंकी गैंग में सम्मिलित कर विधि विरुद्ध कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहा था। मो. शेख को शहजाद भट्टी के अलावा उसके गैंग के अजमल गुजर और रजा पाकिस्तानी द्वारा हैंडल किया जा रहा था।
