खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ
1 min readपटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। खान सर ने हमले का आरोप ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और कोचिंग के कर्मियों पर लगाया है। खान सर का कहना है कि हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया गया।। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। खान सर ने पहले 8 से 10 राउंड गोली चलने का दावा किया था। हालांकि, बाद में वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा- ‘माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया।’ खान सर की ओर से दायर FIR में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग से इनकार किया है।
