Latest News

The News Complete in Website

कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का हमला

1 min read

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने बुधवार को दावा किया है कि उसने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय, सैन्य एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए गए।  CENTCOM ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईरान ने क्षेत्र के कई देशों की दिशा में बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, लेकिन सभी हमले नाकाम रहे। अमेरिका के अनुसार, कुवैत की तरफ दागी गई दो मिसाइलें या तो अपने लक्ष्य से भटक गईं या रास्ते में ही नष्ट हो गईं। वहीं बहरीन की ओर दागी गई तीन मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन की एयर डिफेंस प्रणालियों ने मार गिराया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *