Latest News

The News Complete in Website

गुड्डू जमाली ने बांटी 4 लाख की आर्थिक सहायता

1 min read
 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जनसेवा की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जनपद के गरीब, असहाय मरीजों और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। 29 मई से 4 जून 2026 के बीच उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को कुल ₹4,04,000 की सहायता राशि चेक के माध्यम से वितरित की। इस सहायता में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी सहयोग प्रदान किया गया। दर्जनों लाभार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार पांच हजार रुपये से लेकर पच्चीस हजार रुपये तक की सहायता राशि दी गई। इस अवसर पर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य केवल समाजसेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। उनके लिए राजनीति सत्ता या पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनहित और मानव सेवा का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि गरीबों, असहाय मरीजों, विधवाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद बेटियों की सहायता करना उनका नैतिक दायित्व है। एमएलसी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना उनके सार्वजनिक जीवन का मुख्य उद्देश्य रहा है और आगे भी यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास, प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनना और हर संभव सहायता उपलब्ध कराना उनके जीवन का संकल्प है। गुड्डू जमाली ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनसेवा का यह अभियान जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को राहत और सहायता मिल सके। उल्लेखनीय है कि इस अवधि में कुल 48 लाभार्थियों को ₹4,04,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
Tags:

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *