Latest News

The News Complete in Website

गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या

1 min read

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भुवाल चौहान (65) पुत्र हरदेव चौहान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, भुवाल चौहान बुधवार रात अपने घर के कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब 12 बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह जब परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *