Latest News

The News Complete in Website

अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड

1 min read

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार देर रात 3 बजे छापा मारा। पुलिस टीम सेंट्रल फोर्स के जवानों के साथ पहुंची। पुलिस अधिकारी अंदर गए, जवान गेट के बाहर पहरा देते रहे। तलाशी अभियान करीब 4 घंटे तक चला। छापे की सूचना मिलते ही ममता बनर्जी तुरंत अभिषेक के घर आईं, थोड़ी देर रुकीं फिर वापस चली गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी अभिषेक के पीए सुमित रॉय का पता लगाने के लिए की गई थी। सुमित के खिलाफ सालबोनी पुलिस स्टेशन में ‘वित्तीय धोखाधड़ी’ को लेकर केस दर्ज है। तब से पुलिस सुमित की तलाश में है। रॉय का मोबाइल फोन आखिरी बार बनर्जी के कालीघाट आवास पर ट्रेस किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने यहां छापा मारा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *