ट्रेलर से टकराई कार, चार लोगों की मौत
1 min readआजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के पास शनिवार को सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ जब सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार आर्टिका कार जा टकराई। इस हादसे में कार पर बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है। ट्रेलर से टक्कर के बाद कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके साथ ही कर में बैठे लोग गाड़ी में फंस गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। इसके साथ ही इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया है। जबकि एक घायल अजमल आलम को है केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
