Latest News

The News Complete in Website

ई-रिक्शा चोर गिरोह का पर्दाफाश

1 min read

आजमगढ़ जनपद में लगातार हो रही ई-रिक्शा एवं बैटरी चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की आठ चोरी की ई-रिक्शा, 36 बैटरियां तथा एक मास्टर-की बरामद की है।   पुलिस के अनुसार, कोतवाली और सिधारी थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में ई-रिक्शा चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं, जिनके खुलासे के लिए संयुक्त टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. मिजान, अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव, विनोद जायसवाल, योगेश्वर जायसवाल, बृजेश कुमार गुप्ता तथा तबस्सुम के रूप में हुई है। इनमें तबस्सुम मऊ जनपद की निवासी है, जबकि वर्तमान में आजमगढ़ में रह रही थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह में प्रत्येक सदस्य की अलग-अलग जिम्मेदारी तय थी। महिला सदस्य तबस्सुम शहर के विभिन्न इलाकों में बिना निगरानी खड़ी ई-रिक्शाओं की रेकी करती थी। इसके बाद अन्य सदस्य मास्टर-की की मदद से ई-रिक्शा चोरी कर सुनसान स्थान पर ले जाते थे, जहां उनकी बैटरियां और अन्य कीमती सामान निकाल लिया जाता था। बाद में ई-रिक्शा को कबाड़ अथवा अन्य माध्यमों से बेच दिया जाता था और प्राप्त रकम सभी सदस्य आपस में बांट लेते थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *