Latest News

The News Complete in Website

स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

1 min read

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तूपट्टी गांव के पास रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनकी जान चली गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान चककोट खानकाह निवासी मिथलेश यादव (27) और गाहूखोर हसनपुर निवासी सचिन कुमार (25) के रूप में हुई है। बताया गया कि मिथलेश अपने एक रिश्तेदार से मिलने संजरपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम जा रहे थे। बाइक उनके मित्र सचिन कुमार चला रहे थे। रविवार की रात करीब 11.30 बजे जब दोनों संजरपुर बाजार से पहले छित्तूपट्टी गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *