Latest News

The News Complete in Website

बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की मौत

1 min read

आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद स्थित निर्माणाधीन पुल के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक पुल के पास मिट्टी की रोक से टकराकर अनियंत्रित हो गया और नाले के किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया निवासी गुलशन कुमार (27) पुत्र विद्यासागर शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से इब्राहीमपुर बाजार की ओर जा रहा था। वह दरियाबाद स्थित निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचा, जहां पुल के दोनों ओर मिट्टी डालकर रास्ता बंद किया गया है। इसी दौरान उसकी बाइक मिट्टी की रोक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नाले के किनारे खाली भूमि में बने गड्ढे में जा गिरी। हादसे में गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सिपाही नित्यानंद सिंह मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *