Latest News

The News Complete in Website

वोट की ताकत से हासिल करें सत्ता की मास्टर चाबी- मायावती

1 min read

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए दलित, पिछड़े और अन्य उपेक्षित वर्गों से कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से इन वर्गों को अनेक अधिकार दिए हैं और उनकी वास्तविक सुरक्षा तथा सम्मान का रास्ता राजनीतिक सत्ता की “मास्टर चाबी” हासिल करने में है। मायावती ने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा संविधान और कानून के दायरे में रहकर संघर्ष करने की सीख दी थी। यदि किसी मामले में न्याय न मिले तो अदालतों का सहारा लेना चाहिए, न कि हिंसा, हंगामा या सड़क जाम जैसे रास्ते अपनाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन और राजनीतिक दल अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के लिए पीड़ित वर्गों को भड़काकर सड़कों पर उतारते हैं। पहले हिंसा और बवाल कराते हैं, फिर घटनास्थल पर पहुंचकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करते हैं। इससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, बल्कि उनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। बीएसपी प्रमुख ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को अपनी एकजुटता और वोट की ताकत के बल पर सत्ता हासिल करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने इसे “लाख दुखों की एक ही दवा” बताते हुए कहा कि बीएसपी इसी लक्ष्य को लेकर लगातार प्रयासरत है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *