बुजुर्ग से ठग ले उड़े 3.05 लाख के जेवर
1 min readनागपुर में धार्मिक आस्था और अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी करने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं. इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला को धार्मिक बातों में उलझाकर करीब 3.05 लाख रुपये के सोने के जेवरात और मोबाइल ठग लिए. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, मेडिकल रोड निवासी 81 वर्षीय सुजाता भगवानलाल अग्रवाल मंगलवार सुबह मंदिर में दर्शन करने गई थीं. दर्शन करने के बाद वह अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकली थीं. इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत शुरू कर दी।
