Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़: नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

आजमगढ़। निजामाबाद थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मुख्य अभियुक्त एहसान अहमद को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर ब्लैकमेलिंग, जातिसूचक अपमान और मारपीट के भी गंभीर आरोप हैं।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसकी शादी 10 जून 2025 को हुई थी। शादी से पहले पीड़िता और अभियुक्त एहसान अहमद (पुत्र एजाज, निवासी गोढ़वा, थाना बरदह, आजमगढ़) एक साथ सरायमीर में पैथोलॉजी में काम करते थे। इस दौरान एहसान ने पीड़िता को जबरदस्ती फोन और व्हाट्सएप के जरिए परेशान किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शादी के बाद भी उसने अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। 24 जून 2025 को एहसान ने पीड़िता को उसके ससुराल से जबरन अगवा कर लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के जेवर और सामान भी अभियुक्त के परिवार वालों ने जबरदस्ती ले लिया और उसे मारपीट कर भगा दिया।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर 12 जुलाई 2025 को निजामाबाद थाने में एहसान अहमद, सलमान, शीबू (पुत्रगण एजाज) और राबिया (पत्नी एजाज) के खिलाफ मुकदमा संख्या 250/25 दर्ज किया गया। मुकदमे में धारा 309(5), 127(3), 115(2), 69, 352, 351(3) बीएनएस और 3(2)V SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में जांच के दौरान धारा 3(1)द, 3(1)ध SC/ST एक्ट की वृद्धि की गई।

17 जुलाई 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त एहसान अहमद (उम्र 22 वर्ष) को खुदादादपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

एहसान अहमद का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। उसके खिलाफ थाना बरदह में पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 323, 452, 504, 307, 34, 506 IPC और 115(2), 117(2), 351(2), 352 BNS शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक परमात्मा यादव और कांस्टेबल विक्रम शामिल थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *