आजमगढ़: पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 84,000 रुपये कराए वापस
1 min read
आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड का शिकार हुए सचिन प्रजापति के 84,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस करवाए। यह राशि साइबर ठगी के माध्यम से उनके खाते से निकाली गई थी।
दिनांक 29 जनवरी 2025 को सचिन प्रजापति, निवासी सिहुकाअबीरपुर, थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ के खाते से साइबर ठगों ने 84,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 33101250013433 दर्ज की गई। इसके बाद NCRP पोर्टल के माध्यम से उक्त राशि को होल्ड कर लिया गया।
थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्पडेस्क टीम, जिसमें उपनिरीक्षक विक्रान्त मिश्रा और कम्प्यूटर ऑपरेटर रविकान्त पटेल शामिल थे, ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायालय के फंड रिलीज आदेश के आधार पर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया। इसके फलस्वरूप, होल्ड की गई पूरी राशि 84,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस टीम की इस सराहनीय उपलब्धि में थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विक्रान्त मिश्रा और कम्प्यूटर ऑपरेटर रविकान्त पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही। यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
