Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर लक्ष्य के सापेक्ष गोल्डेन कार्ड बनाना सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी

1 min read

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने के लक्ष्य क़ो पूर्ण करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करते हुए अधिकतम पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य मिशन मोड में किया जाए तथा प्रत्येक ब्लॉक में समन्वय स्थापित कर गांव-गांव विशेष कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों को बुलाकर गोल्डन कार्ड बनवाए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री तथा अंत्योदय कार्डधारक ऐसी श्रेणियां हैं, जिनका गोल्डन कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आशा, एएनएम स्वयं स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनका गोल्डेन कार्ड न बन पाना गंभीर विषय है। अतः इन सभी श्रेणियों को प्राथमिकता देते हुए व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर गोल्डेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की पेंडेंसी अधिक है, वहां संबंधित आशा कार्यकत्रियां अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से लाभार्थियों से संपर्क कर गोल्डेन कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों की पूरी जानकारी होती है, इसलिए वे घर-घर सूचना देकर लाभार्थियों को कैंप में बुलाएं और उनका गोल्डेन कार्ड बनवाएं।

 जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया गया कि बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीसीपीएम/बीपीएम, सीडीपीओ तथा सप्लाई इंस्पेक्टर आपसी समन्वय से अधिक पेंडेंसी वाले गांवों में विशेष कैंप आयोजित करें तथा आशा कार्यकर्ताओं और कोटेदारों के माध्यम से लाभार्थियों को सूचना देकर गोल्डेन कार्ड बनवाने की कार्रवाई मे तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन आशा कार्यकत्रियों, कोटेदारों अथवा संबंधित कर्मियों की आईडी अगले सप्ताह तक सबसे नीचे रहेगी और प्रगति संतोषजनक नहीं पाई जाएगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि इस संबंध में सभी स्तरों से लिखित आदेश जारी किए जाए, ताकि अभियान को पूरी गंभीरता से लागू किया जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड अभी तक नहीं बन पाए हैं, उनकी अलग सूची तैयार कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि चयनित लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाए जाने के कार्य में और तेजी लाई जाए तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, समस्त एमओआईसी, खंड विकास अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, सीडीपीओ आदि उपस्थित रहे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *