बचपन के प्यार की जान लेने लखनऊ से काशी पहुंचा प्रेमी, होटल में युवती संग कर दिया कांड
1 min read
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में स्थित रामावतार बिल्ला गेस्ट हाउस में प्रेमी और प्रेमिका रह रहे थे। प्रेमी ने 26 वर्षीय प्रेमिका को मारने की नियत से हमला करने के बाद उसे गंभीर अवस्था में छोड़ दिया। इसके साथ युवक भी कमरे में फंदा बनाकर झूलने की कोशिश किया, लेकिन सफल नहीं हो पाने पर दरवाजा बाहर से बंद करके भाग गया। बीती रात उसने इस मामले को अंजाम दिया था।
लखनऊ पहुंचने पर युवक ने भी लखनऊ में कहीं सुसाइड करने की कोशिश की और घटना की जानकारी सोनभद्र में रहने वाले अपने परिजनों को दी। लखनऊ की गोमती नगर थाने में युवक ने सरेंडर किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी। दोनों युगल सोनभद्र के दुद्धी के रहने वाले हैं।
लखनऊ पुलिस से सूचना मिलने पर लंका पुलिस मौके पर पहुंची गेस्ट हाउस के दरवाजे को तुड़वाया तो तो भीतर युवती बेहोशी की हालत में पड़ी थी। युवती को पुलिस ने बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक और युवती गेस्ट हाउस में रहने के लिए दो दिन पहले आए थे। पुलिस गेस्ट हाउस संचालक को भी हिरासत में ले ली है। पुलिस की मानें तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। युवक ने युवती की हत्या करने की नीयत से गला दबा दिया।
दोनों का तीन-चार साल पहले से प्रेम चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी, क्योंकि दोनों बचपने से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि लंका प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी युवक ने ही पुलिस को दी।
सूत्रों के अनुसार, यह बात सामने आई है कि युवती बनारस के एक काॅलेज में पढ़ती थी। युवक को पता चला था कि युवती की एक लड़के से दोस्ती हो गई है। बातचीत भी होती है। दो दिन पहले युवक ने युवती को फोन कर बनारस आने और मिलने की बात कही। लड़की राजी हो गई। बनारस के लंका क्षेत्र में एक होटल का कमरा बुक करवाया गया। यहां देानों दो दिन पहले से ही रह रहे थे। बीती रात करीब एक बजे इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। युवती को मरा समझकर युवक वहां से भाग कर लखनऊ चला गया।
