Latest News

The News Complete in Website

यूपी: बदले हुए उत्तर-पुस्तिका पैटर्न से पहली बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, ये 18 जिले संवेदनशील घोषित

1 min read

लखनऊ। प्रदेश में 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं में इस बार कई नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। इसके तहत इस बार सभी जिलों व परीक्षा केंद्रों पर सभी विषय के पेपर के रिजर्व सेट रखे जाएंगे। ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति पर इनका प्रयोग किया जा सके। वहीं इस बार कॉपी ए4 पोट्रेट साइज में होंगी। ताकि पिछले साल की कॉपियों का प्रयोग न किया जा सकेगा।

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियों को आयोजित ऑनलाइन बैठक में यह जानकारी दी गई। परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए उन्होंने बैठक में कई निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि कॉपियां चार रंगों में पोट्रेट आकार (लंबे साइज) में होंगी। जो अभी तक चौड़ी होती थीं।

वहीं सभी पृष्ठों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो, मार्जिन लाइन व अन्य सुरक्षा से जुड़ी चीजों का अंकन किया गया है। इस साल पहली बार प्रदेश के 20 परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था भी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है। इसके फायदे देखकर इसे और आगे विस्तार दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि कक्ष निरीक्षकों की तैनाती व उनके पहचान पत्र पर विशेष ध्यान दिया जाए। परीक्षा केंद्रों का रैंडम निरीक्षण किया जाए।

बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव, माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भगवती सिंह उपस्थित थे। जबकि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक व डीआईओएस ऑनलाइन जुड़े थे। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव शनिवार को एक बोर्ड परीक्षा से जुड़ी ऑनलाइन जूम बैठक करेंगे। इसमें छात्र व अभिभावक भी जुड़ सकते हैं।

ये 18 जिले संवेदनशील घोषित

आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर देवरिया व गोंडा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *