Latest News

The News Complete in Website

आजमगढ़ : अनियंत्रित तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे बोर्ड और गुमटी में जा घुसी, तीन घायल

1 min read

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद बाजार में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड और गुमटी में जा घुसी। हादसे में एक महिला और 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद बाजार में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सरायमीर की ओर से बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी विनय कुमार राय मारुति अल्टो कार से किसी बारात से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक झपकी आ जाने के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे बोर्ड को तोड़ते हुए एक गुमटी और वहां रखी ईंटों में जा टकराई। इस दौरान सड़क किनारे खड़े एक 10 वर्षीय बालक और एक महिला कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में चालक को भी हल्की चोटें आईं। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने चालक को रोक लिया। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और कार व चालक को थाने ले गई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *