Latest News

The News Complete in Website

दो प्रेमियों को शराब पिलाई फिर मिलकर की पति की हत्या, खुद के पैसे से मुर्गा-शराब मंगाई थी

1 min read

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के गाँव में हुए एक सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या उसकी पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने बुधवार को पत्नी सहित दोनों आरोपित प्रेमियों (रामदेव और विशाल) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में पत्नी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह कई साल से पति के दोस्त रामदेव के प्रेम संबंध में थी। पति मकरन को जब इसकी भनक लगी, तो वह उसे मारता-पीटता और मिलने-जुलने पर रोक लगाता था। इससे नाराज पत्नी ने प्रेमियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

सोमवार की शाम उसने रामदेव को घर बुलाया। अपने पैसे से शराब और मुर्गा मंगवाया। दोनों ने जमकर शराब पी। पति के ज्यादा नशे में होने पर उसने दूसरे प्रेमी विशाल को भी बुला लिया। रात करीब नौ बजे तीनों ने मिलकर साड़ी का फंदा बनाकर मकरन का गला घोंट दिया और हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों प्रेमी फरार हो गए।

पत्नी ने घटना के बाद पुलिस को फोन कर बताया कि पति की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। शव पर मिले निशान और बयान में असंगतियों के चलते जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हो गया।

धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक मकरन की यह तीसरी पत्नी थी। उसका दो लोगों से नाजायज संबंध था और पति इन संबंधों का विरोध करता था। इसी कारण तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *