Latest News

The News Complete in Website

काम दिलाने के बहाने युवती को 1.20 लाख में बेचा, अलीगढ़ में हुआ था सौदा; नौकरानी बना किया यौन शोषण

1 min read

सोनभद्र। काम दिलाने के बहाने एक युवती को अलीगढ़ ले जाकर 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया। चार माह तक परिवार वालों से यह बता छिपाए रखी गई। संपर्क न होने पर परिवार को कुछ गलत होने का शक हुआ तो राॅबटर्सगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस की छानबीन में घटना के तार मानव तस्करों से जुड़े पाए गए। पीड़िता को अलीगढ़ में 1.20 लाख में बेच दिया गया था। पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आगरा के रहने वाले सरगना सहित चार और आरोपी चिन्हित किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने गत छह मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि धंधरौल बांध के पास पाड़र गांव निवासी बिंदू पत्नी बसंत ने अपने मायके के रिश्ते के जरिए उससे संपर्क साधा। उसकी बेटी को काम दिलाने का वादा कर साथ ले गई। एक-दो दिन तक बात कराई गई। इसके बाद संपर्क तोड़ लिया गया। आरोप लगाया कि जब वह बिंदू के पिता से इस बारे में बात करने गई तो उसे धमकियां दी गईं। पीड़िता ने बेटी के बेचे जाने का शक जताया।

पूछताछ में जानकारी मिली कि बिंदू ने उसे मानव तस्करों को सौंप दिया था। अलीगढ़ ले जाकर उसे 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया। खरीदने वाले व्यक्ति ने उसे अपने मकान में बंधक बनाने के साथ ही उससे दुष्कर्म किया। कहा कि अब उसे यहीं रहकर काम करना होगा और उसकी जरूरत भी पूरी करनी होगी।

ऐसे पहुंचाई गई थी पीड़िता अलीगढ़

बताते हैं कि बिंदू उसे लेकर राॅबटर्सगंज के धर्मशाला चौक पहुंची। यहां उसे दो लोग मिले। मिर्जापुर ले जाकर उसे एक रात होटल में रखा गया। वहां से आगरा लेकर पहुंचे, जहां उसे तस्कर गिरोह के सरगना को सौंप दिया। उसने अलीगढ़ के तीन व्यक्तियों से संपर्क साधा। इसके बाद वहां ले जाकर उसे बेच दिया।

पीड़िता को इसकी जानकारी तब हुई जब उसे नौकरानी बनाकर घर ले जाने वाले व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। एतराज जताया तो उसने कहा कि उसे उसने 1.20 लाख में खरीद लिया है। पीड़िता से जानकारी मिलने के बाद अपहरण के धारा में दर्ज किए गए मामले में दुष्कर्म, आपराधिक षडयंत्र और मानव तस्करी की धाराएं बढ़ाई गईं।

प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसआई रणधीर सिंह की अगुवाई में एक टीम भी गठित की गई। सोमवार की सुबह पाड़र निवासी बिंदू और उसकी साथी पंवर निवासी सोनी पत्नी दिनेश के पंवर गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने महिला पुलिस के साथ दबिश डालकर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पीड़िता को 1.20 हजार में बेचे जाने की बात स्वीकार की है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *