Latest News

The News Complete in Website

आख्या देने वाले SDO पर गिरी गाज

1 min read

आजमगढ़।  माहुल उपखंड में तैनात SDO महेश कुमार गुप्ता के खिलाफ बिजली बिल में हेराफेरी और IGRS पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट लगाने के आरोप में अहरौला थाने में FIR दर्ज की गई है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ, फूलपुर एचके प्रजापति ने थाना अहरौला में तहरीर दी थी। आरोप है कि SDO महेश कुमार गुप्ता ने ग्राम पकड़ी, पोस्ट अहरौला निवासी उपभोक्ता सच्चिदानंद गुप्ता के बिजली बिल में बिना किसी वैध आधार के संशोधन कर दिया। इस संशोधन से उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ गया और उसे मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी। मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि जब उपभोक्ता ने IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो SDO ने तथ्यों को छिपाकर भ्रामक और असत्य आख्या प्रस्तुत कर दी। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि XEN की तहरीर के आधार पर SDO महेश कुमार गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *