Latest News

The News Complete in Website

बरेली में पिता और भाइयों ने की बेटी की हत्या

1 min read

बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पिता सहित दो बेटों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, युवती एक युवक से प्रेम करती थी. परिवारवाले इसका विरोध कर रहे थे. इसी वजह से पिता और बेटों ने मिलकर बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने बताया कि युवती का किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग था. पिता और भाई लगातार इसका विरोध कर रहे थे. इसी क्रम में पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर युवती की हत्या की है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया गया है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-संबंध था. परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो पिता और भाई लगातार युवती को समझाने का प्रयास करते रहे. परिजनों को डर था कि इस रिश्ते से समाज में बदनामी होगी और लोग तरह-तरह की बातें करेंगे. इसके बावजूद युवती अपने फैसले पर अड़ी रही और परिवार की बात मानने को तैयार नहीं हुई. वह लगातार लड़के के संपर्क में रही. हालांकि, हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच और पूछताछ में पूरा सच सामने आ गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *