गाजीपुर नगर के होटल संचालक की गोली मारकर हत्या
1 min readगाजीपुर नगर के गौसाबाद में शुक्रवार रात मशहूर बिंदु होटल में दहला देने वाली वारदात सामने आई। होटल के संचालक विनीत राय की चार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब 10:45 बजे होटल के मुख्य गेट पर हुई। पुलिस के अनुसार हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी।
दो बाइकों पर सवार चार बदमाश होटल के गेट पर पहुंचे। पहले उन्होंने गार्ड शंभू यादव से 16 बीयर मांगी, फिर 8 बीयर देने की बात कही। ऑनलाइन भुगतान के बहाने गार्ड को मैनेजर का मोबाइल लेने अंदर भेज दिया।इसी दौरान खाना खाने के बाद घर जाने के लिए बाहर निकले होटल संचालक विनीत राय पर बदमाशों ने बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चार गोलियां लगने से विनीत राय की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने गार्ड शंभू यादव पर भी गोली चलाई, लेकिन वह होटल के अंदर भागकर बच गया। वारदात के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
